logo

बीजेपी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी- शिवराज सिंह चौहान 

news0811.jpg

रांची
बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। सिंह आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रही है। कहा कि सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। 5 साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही। कहा कि परिवर्तन यात्रा के जरिये सरकार की नाकामियों को उजागर किया जायेगा। 

लेकिन अब चुनाव आ गए हैं इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती, लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी। ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए नहीं है। वोट के लिए भर्ती का नाटक फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए ऐसे मौसम में उत्पाद सिपाही का टेस्ट जानलेवा साबित हुआ। 

कहा कि पूरे टेस्ट के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम रहा। ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम। बीमार हो तो ना इलाज की व्यवस्था। इसी में 16 नौजवानों की जिंदगियां चली गईं। कहा ये यह हादसा नहीं है, यह हत्या है। ये ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती। कहा कि लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं हैं। आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी 15 तारीख को झारखंड की इस पवित्र धरा पर पधार रहे हैं। वो वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के राशि डाली जाएगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।


 

Tags - BJP failures state government Parivartan Yatra Shivraj Singh  Jharkhand News